
सितारगंज, संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो तथा तेलंगाना कारागार विभाग की ओर से आयोजित 7वीं ऑल इंडिया प्रिजन ड्यूटी मीट का आयोजन हैदराबाद में 9 से 11 सितंबर होगा l इस मीट में कारागार विभाग की 48 सदस्यीय टीम पहली बार प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हुई अधीक्षक अनुराग मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक दो वर्ष के उपरांत आयोजित होती है। जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के नेतृत्व में उत्तराखंड कारागार विभाग पहली बार प्रतिभाग करने जा रहा है l इसमें उपमहानिरीक्षक कारागार दधिराम मौर्य ने अधीक्षक अनुराग मलिक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अधीक्षक अनुराग मलिक ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड की टीम में एक जेलर, दो डिप्टी जेलर, 39 बंदीरक्षक तथा 05 महिला बंदीरक्षक शामिल हैं। उत्तराखंड से कारागार विभाग की टीम कई प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। जिनमें वॉलीबाल (पुरुष), कबड्डी (पुरुष), बैडमिंटन पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग (सिंगल्स एवं डबल्स), एथलेटिक्स, कराटे, बेस्ट प्रैक्टिस कंपटीशन प्रमुख है तथा प्रिजन हाइजीन कंपटीशन में जिला कारागार, देहरादून टॉप पांच में पहले ही आ चुकी है, जिसका फाइनल रिजल्ट अभी आना बाकी है, जिसके लिए निर्णायक सदस्यों द्वारा जिला कारागार, देहरादून का भ्रमण कर लिया गया है l







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS