उत्तराखंड

राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का हुआ विधिवत समापन

Admin
September 15 2025 Updated: September 15 2025
0 0
राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का हुआ विधिवत समापन

देहरादून  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का आज विधिवत समापन हुआ।    समापन अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उनके चार वर्ष के सफल कार्यकाल पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।    राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अरदास की।    इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी राज्यपाल कौशल किशोर शुक्ल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS