उत्तराखंड

पर्यटन विभाग ने नमामि गंगे घाट से नहर के किनारे-किनारे मार्ग पर झिलमिल झील तक माउण्टेन बाईकिंग का आयोजन

Admin
September 27 2025 Updated: September 27 2025
0 0
पर्यटन विभाग ने नमामि गंगे घाट से नहर के किनारे-किनारे मार्ग पर झिलमिल झील तक माउण्टेन बाईकिंग का आयोजन

हरिद्वार  विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार स्थित नमामि गंगे घाट से नहर के किनारे-किनारे मार्ग पर झिलमिल झील तक माउण्टेन बाईकिंग का आयोजन किया गया । जिसमें हरिद्वार माउण्टेन बाईकिंग क्लब के 45 युवा बाइकर्स के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के साथ मिलकर भी नमामि गंगे घाट पर पर्यटन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बाइकर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिये जाने और भविष्य में पर्यटन विकास पर्यटन विभाग की प्राथमिकता है। विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा वर्ष 2025 के लिए निर्धारित थीम पर्यटन और सतत परिवर्तन विषय चुना गया है, वो है पर्यटन और सतत परिवर्तन जोकि इस बात को मजबूती से रेखांकित करता है कि आपकी हर यात्रा कितनी ज़िम्मेदार और दूरदर्शी होनी चाहिए।
हरिद्वार माउण्टेन बाईकिंग क्लब के युवा बाइकर्स आशुतोष चौधरी ने सभी आये बाइकर्स को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रथम बार बृहद स्तर पर पर्यटन विभाग के द्वारा माउण्टेन बाईकिंग (साइकिलिंग) का आयोजन किया गया, जिस हेतु पर्यटन विभाग को हरिद्वार माउण्टेन बाईकिंग क्लब की ओर से धन्यवाद देते हुए सभी बाइकर्स से यह अपील की गयी कि सुरक्षित रूप से साइकिलिंग करे हुए निर्धारित गन्तव्य तक पहुंचे। इस अवसर पर कार्यक्रम में सिद्धार्थ प्रधान, सोनू, सहदेव आदि कुल 45 बाइकर्स ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय एडवेंचर टूर ऑपरेटर एक्साईट आउटडोर के द्वारा भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS