उत्तराखंड

बागजाला के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सचिव के सामने उठाई मांग

Admin
October 04 2025 Updated: October 04 2025
0 0
बागजाला के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सचिव के सामने उठाई मांग

हल्द्वानी  आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 48 दिनों से धरना दे रहे बागजाला के ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं कमिश्नर के कैंप कार्यालय तक जुलूस निकाला। कैंप कार्यालय के गेट पर ग्रामीणों ने नारेबाजी की और सरकार से मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की। किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत से उनके कार्यालय में मिला। कुमाऊं कमिश्नर को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्यों को करवाने के लिए ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री को मालिकाना अधिकार का प्रस्ताव भेजने के लिए भी ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बागजाला के ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि वह पिछले 48 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन लगातार उनकी मांगों की उपेक्षा कर रहा है। कमिश्नर रावत ने सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ये रहे मौजूद इस दौरान किसान नेता बहादुर सिंह जंगी, भुवन जोशी, माले जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय, डॉ. उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, किशन बघरी, धीरज कुमार, प्रेम सिंह नयाल, विमला देवी, पंकज चौहान, दीवान सिंह बर्गली, गोविंद जीना, मीना भट्ट, हेमा आर्य, चन्दन सिंह मटियाली, हरक सिंह बिष्ट, अनीता अन्ना विमला, मोहन लाल, गणेश राम, एम एस मलिक, दुर्गा देवी, मधु मटियाली, नरेश जोशी, हरीश, गिरधर सिंह, नवीन भट्ट, लक्ष्मण नाथ, निर्मल ठाकुर, पारवती, भोला सिंह, दीपा, हीरा देवी, हेमा आर्य आदि मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS