
सितारगंज, संवाददाता। टोमेटो फ्लू नाम से जाने जाना वाला हैंड, फूट और माउथ डिसीज यानि एचएफएमडी बीमारी इन दिनों सितारगंज में बच्चों को तेजी से फैल रही है। स्कूल जाने वाले छात्र इस बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय व निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों को लेकर उनके अभिभावक पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने एडवायजरी जारी करते हुए संक्रमित हो चुके बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की सलाह दी है। ताकि रोग दूसरे बच्चों को न फैले। टोमेटो फ्लू वायरल डिसीज है। उपजिला चिकित्सालय में तैनात अधीक्षक डॉ कुलदीप यादव ने बताया कि अगर बच्चे को लगातार बुखार बना रहे। दाने व फफोले बढ़ते जाएं या बच्चा खाना- पीना छोड़ दे, गले में दर्द, खाने में तकलीफ, मुंह के भीतर और बाहर छाले या दाने, हाथ व पैरों पर फफोलेदार दाने, शरीर में कमजोरी व चिड़चिड़ापन टोमेटो फ्लू के लक्षण हैं। तो तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सही समय पर ईलाज करने पर 6-7 दिनों में बीमारी ठीक हो जाती है। उन्होंने बताया कि रोग संक्रामक है। 9 वर्ष तक के बच्चों में अधिक फैलता है। लक्षण दिखते ही बच्चे को तुरंत चिकित्सक को दिखाने, कम से कम एक सपताह तक बच्चे को घर में आइसोलेट रखने, बच्चों को तरल पदार्थ और फल ज्यादा देने, बार-बार हाथ धोने व मास्क पहनने, दूषित वस्तुओं और अस्वच्छ खान पान से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि रोजाना चार-पांच मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS