उत्तराखंड

पेपर लीक मामले को लेकर भड़के विकासनगर के युवा, रैली निकाली

Admin
September 24 2025 Updated: September 24 2025
0 0
पेपर लीक मामले को लेकर भड़के विकासनगर के युवा, रैली निकाली

विकासनगर  यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर विकासनगर में बुधवार को सैकड़ों युवाओं ने जनआक्रोश रैली निकालकर हाकम सिंह और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे लगातार खिलवाड़ पर आक्रोश जताया। उन्होंने पेपर दोबारा कराए जाने और मामले की सीबीआई जांच करके सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा न किया गया तो युवा बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देहरादून में युवा बड़ी संख्या में एकत्रित्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी और बुधवार को विकासनगर में भी बेरोजगार युवाओं ने पेपर लीक के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। बड़ी संख्या में युवा डाकपत्थर तिराहे पर एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने सरकार, हाकम सिंह और पेपर लीक मामले के आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडी चौक तक रैली निकाली। मंडी चौक पर उन्होंने सरकार और हाकम सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान युवाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं कराने में विफल रही है। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं मजाक बन चुकी हैं। नकल माफिया कोई भी पेपर हो, उसे पहले की लीक कर देते हैं। लाखों रुपयों में उसका सौदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिन-रात परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा ऐसे में खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पैसे देकर पेपर खरीदने वालों की मौज है। उन्होंने कहा कि इससे युवा बेरोजगारों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कहा कि हाकम सिंह जैसे मास्टरमाइंड की पहुंच के आगे पुलिस से लेकर आयोग के सभी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस दौरान युवाओं ने पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के साथ 21 सितंबर को हुीर् यूकेएसएसएससी की परीक्षा दोबारा कराने और पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो युवा व्यापक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में अमन नौटियाल, नेत्र चौहान, रोहित चौहान, अभय नेगी, प्रवीण जोशी, सचिन पांडे, नरेश शर्मा,आशीष, संजय, मनीष, सचिन, अमन, ऋतिक, दिव्या, रिंकी, विनीत, आयुष, शुभम चौहान, मानसी तोमर, संजय चौहान और अजीत तोमर के अलावा बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS