
अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र की नवमी पर लोगों ने मां दुर्गा के नौवे स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। व्रतधारियों ने घरों में कन्याओं का पूजन कर पकवान खिलाते हुए व्रत का परायण किया। वहीं, दुर्गा पंडालों में भजन कीर्तनों की धूम रही। शारदीय नवरात्र की नवमी पर समूचा पहाड़ देवीमय हो गया। भक्तों ने कन्याओं का पूजन और पवित्र भोग लगाए जाने के बाद ही व्रत का परायण किया। इस दौरान कन्याओं को श्रृंगार और चुनरी भेंट की। इससे पूर्व घरों, मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप का विशेष पूजन किया गया। इससे पूरा माहौल मां की भक्ति में सराबोर रहा।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS