उत्तराखंड

किसानों को दीपावली का तोहफा :- आंचल ने पशुपालकों के दूध के रेट दो बढ़ाये

Admin
October 01 2025 Updated: October 01 2025
0 0
किसानों को दीपावली का तोहफा :- आंचल ने पशुपालकों के दूध के रेट दो बढ़ाये

खटीमा, संवाददाता। उधम सिंह नगर दुग्ध संघ ने पशुपालकों के दूध के रेट दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये हैं। अब आंचल पशुपालकों से 46 रुपये प्रति लीटर के बजाय 48 रुपये प्रति लीटर में दूध खरीदने लगा है। नई दरें एक अक्टूबर से लागू कर दी गयी हैंद्ध
 उधम सिंह नगर दुग्ध संघ की अध्यक्षा प्रभा रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर पशुपालकों की आय बढ़ाने व प्रोत्साहित करने के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। श्रीमती प्रभा रावत ने बताया कि त्योहारी सीजन के देखते हुए, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश के पशुपालकों के लिए दूध का दरें बढ़ाने के निर्देश दिये गये थे। उसी क्रम में उधम सिंह नगर दुग्ध संघ ने पशुपालकों के क्रय दर में दो रूपये लीटर की वृद्धि की गई है। जिसका जनपद के 27265 दुग्ध उत्पादक सदस्यों को सीधा लाभ पहुंचेगा। प्रधान प्रबंधक राजेश मेहताने बताया कि वर्तमान में 35000 लीटर दूध प्रतिदिन क्रय किया जा रहा है। एवं 35000 लीटर बिक्री भी हो रहा है।उन्होंने बताया कि बाजार में विक्रय दरों मे कोई परिवर्तन नही किया जा रहा है। इससे किसानों को लगभग 20 लाख रूपये प्रतिमाह का अतिरिक्त लाभ होगा। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि दीपावली के अवसर पर किसानों को माह अप्रैल से अगस्त तक की प्रोत्साहन राशि लगभग 270 लाख रूपये ट्रांसफर की जा रही है। इसके साथ-साथ समितियों का बोनस भी दुग्ध उत्पादको में वितरित किया जा रहा है। किसानों को हरा चारा बोने के लिए 25000 किग्रा बरसीन एवं 6500 किग्रा जई बीज निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर साईलेज एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। दुग्ध संघ ने एक लाख नेपियर जड़ों का वितरण तथा 5000 चारा वृक्ष मोरिंगा का रोपड अपने किसानो के माध्यम से कराया गया है। प्रधान प्रबंधक मेहता ने बताया कि दुग्ध संघ के द्वारा किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाऐं चलाई जा रही है, जिसमें किसानो को मात्र 50 रूपये में पशु चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है तथा पशुओ के आपदा में क्षति होने पर राहत राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही दुग्ध समिति सचिवो का निःशुल्क बीमा कराया गया है। तथा संघ की ओर से उनके कल्याण हेतु कोष का गठन किया गया है। दुग्ध की दरें बृद्धि होने पर जनपद के पशुपालकों ने मंत्री सौरभ बहुगुणा, अध्यक्ष प्रभा रावत संस्था की प्रबंध कमेटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS