उत्तराखंड

हंगामे के बीच संपन्न हुई बीडीसी की पहली बैठक

Admin
September 30 2025 Updated: September 30 2025
0 0
हंगामे के बीच संपन्न हुई बीडीसी की पहली बैठक

रुद्रपुर।   हंगामे के बीच क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपना परिचय देने के साथ ही शिक्षा, पेजयल समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि उनके प्रस्तावों को रिसीव किया जाए न की रद्दी की टोकरी में डाला जाए। मंगलवार को रुद्रपुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। वहीं बीडीओ असित आनंद ने प्रस्तावित विकास कार्यों को सदन के समक्ष रखा। सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और राशन जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजना तैयार करने पर बल दिया। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के प्रस्तावों को रिसीव किया जाए। साथ ही इसे रद्दी की टोकरी में नहीं फेंका जाए। अगर ऐसा हुआ तो वे मोर्चा खोलेंगे। बैठक में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, जितेंद्र गौतम, मुख्य कृषि अधिकारी एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.अभय सक्सैना, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी साबेद आलम, कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय, जिला पर्यटन अधिकारी एवं सह नोडल लता बिष्ट, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत धीरेंद्र पंत ने किया। इनसेट- जनप्रतिनिधि एक माह पहले प्रश्नों की सूची तैयार कर दें रुद्रपुर(आरएनएस)।  परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान व्यावहारिक तरीके से बैठक को संचालित करें। एक माह पहले प्रश्नों की सूची तैयार कर दें। ताकि अधिकारी आपके सवालों के जवाब देने को तैयार रहे। तभी आपकी और आम जनता की समस्या का समाधान होगा।


WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS