उत्तराखंड

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

Admin
October 05 2025 Updated: October 05 2025
0 0
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

विकासनगर।  विकासनगर ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इससे न केवल महिलाओं का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होता है, बल्कि समाज में उनका आत्मविश्वास और स्वाभिमान भी बढ़ता है। यह बात उन्होंने विकासनगर के बद्रीपुर में सीएलएफ सहकारी समिति की वार्षिक बैठक और अभिनंदन समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने महिला सहायता समूहों की महिलाओं से अपील की कि वह अपने प्रयास लगातार जारी रखें और दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट, नीरज ठाकुर, रोशन नेगी, अनिल चौहान, अनिल कुमार समेत स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई और महिलाओं के विकास एवं सशक्तीकरण पर जोर दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS