उत्तराखंड

मुनिकीरेती में श्रीदेव सुमन मार्ग की बदहाली से लोग परेशान

Admin
October 05 2025 Updated: October 05 2025
0 0
मुनिकीरेती में श्रीदेव सुमन मार्ग की बदहाली से लोग परेशान

ऋषिकेश।   मुनिकीरेती नगरपालिका में श्रीदेव सुमन मार्ग बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों की वजह से स्थानीय लोगों आवागमन में दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहनों के गड्ढों में अनियंत्रित होने से हादसों का डर भी बना हुआ है। श्रीदेव सुमन मार्ग मुनिकीरेती में ढालवाला क्षेत्र की सैंकड़ों की आबादी को ऋषिकेश और गंगोत्री नेशनल हाईवे से जोड़ता है। बरसात में यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के बीच में विभिन्न स्थानों पर नालियों के ऊपर बने लोहे की चैंबर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन चैंबरों की वजह से हादसों का खतरा स्थानीय लोगों को सता रहा है। दोपहिया वाहन सवारों को जर्जर मार्ग पर अनियंत्रित होना आम घटना हो गई है। स्थानीय निवासी सुबोध कुड़ियाल, गणेश बिष्ट, दिनेश रावत, विपिन सकलानी, कृष्णा राणा और रवि ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए नगर पालिका प्रशासन को कई दफा मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी सुनने को ही तैयार नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क की हालत सुधारने की मांग दोहराई है। वहीं, पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि निर्माण विभाग ने सड़क का सर्वे कर लिया है। फिलहाल बजट के अभाव के चलते सड़क का नवीनीकरण संभव नहीं है, लेकिन पैचवर्क कर गड्ढों की मरम्मत के साथ खराब चैंबरों को जल्द बदल दिया जाएगा।


WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS