उत्तराखंड

किसानों और राइस मिलर की बैठक सम्पन्न,धान की खरीद 4 अक्टूबर से होगी शुरू।

Admin
October 01 2025 Updated: October 01 2025
0 0
किसानों और राइस मिलर की बैठक सम्पन्न,धान की खरीद 4 अक्टूबर से होगी शुरू।

खटीमा। धान क्रय केन्द्रों को लेकर किसानों, राइस मिल स्वामियों व मण्डी प्रशासन की बैठक मण्डी परिसर स्थित किसान सभागार में संपन्न हुई। बैठक में धान खरीद को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि राइस मिलर चार अक्टूबर से किसानों का धान खरीद शुरू करेंगी।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में मंडी में आयोजित बैठक में किसानों ने धान खरीद को लेकर राइस मिलरों के साथ आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की। किसानों ने कहा कि धान खरीद के दौरान राइस मिलरों द्वारा किसानों के धान का नमी को अधिक निकाले जाने व समय पर तौल न होने की शिकायत रखी। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति अधिकारी व राइस मिलरों से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि 4 अक्टूबर से राइस मिलर किसानों का धान खरीद करेंगे। सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से धान क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर उन्होंने कहा कि 1 व 2 अक्टूबर को छुट्टी होने के कारण तीन अक्टूबर को धान क्रय केंद्र का पोर्टल खुलेगा और चार अक्टूबर को नौ बजे से धान की खरीद शुरू हो जाएंगी। इस दौरान अवतार सिंह, लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह महल, बलदेव सिंह, हरगोविंद सिंह सिंदू, मनजिंदर सिंह, मनमोहन सिंह सोहेल, अनिल बत्रा, ईश्वर बंसल आदि मौजूद थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS