उत्तराखंड

ओपीडी का बहिष्कार, इमरजेंसी में डॉक्टर देख रहे मरीज

Admin
October 01 2025 Updated: October 01 2025
0 0
ओपीडी का बहिष्कार, इमरजेंसी में डॉक्टर देख रहे मरीज

बागेश्वर,  संवाददाता लगातार बदल रहे मौसम के तहत जिले में इन दिनों वायरल फीबर का प्रकोप बना हुआ है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इन दिनों ओपीडी का बहिष्कार किया है, लेकिन इमरजेंसी में एक के बजाए दो-दो डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं। इससे मरीजों को खासी राहत है। सरकारी अवकाश के बावजूद अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मालूम हो कि दो दिन से जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार किया है। बुधवार को सरकारी घोषित है। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टर इमरजेंसी में मरीजों को देख रहे हैं। बुधवार को इमरजेंसी में एक के बजाए दो डॉक्टर तैनात रहे। डॉ. प्रीति यादव ने वायरल फीबर से लेकर अन्य रोगियों को देखा, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश शंकर जोशी ने अन्य रोगियों को देखा। दो डॉक्टरों की तैनाती से यहां आने वाले मरीजों को भी राहत मिली है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS