उत्तराखंड

पर्वतीय विकास भवन के लिए भूमि व 1.50 करोड़ के लिए मंत्री बहुगुणा का स्वागत समोराह

Admin
September 13 2025 Updated: September 13 2025
0 0
पर्वतीय विकास भवन के लिए भूमि व 1.50 करोड़ के लिए मंत्री बहुगुणा का स्वागत समोराह

साढ़े तीन वर्ष में सितारगंज विधानसभा में 275 करोड़ की विकास योजनायें धरातल में उतरी :- सौरभ बहुगुणा
दो पुल व बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को मंजूरी।
कल्याणपुर के पट्टाधारकों को भूमिधरी के सर्किल रेट कम करने का दिया भरोसा
सितारगंज, संवाददाता। पर्वतीय विकास भवन को 80 लाख की और मंजूरी दिलाने के लिए पर्वतीय समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पर्वतीय विकास भवन के लिए भूमि व करीब 1.50 करोड़ की मंजूरी दी है।  शुक्रवार की सायं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में पर्वतीय विकास भवन को भव्य रूप देने के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताते हुए पर्वतीय समाज की ओर सम्मानित किया गया।  
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में 275 करोड़ के विकास कार्य धरातल में उतर चुके हैं। उनका लक्ष्य समाज के हर वर्ग का विकास करना रहा है। इसीलिए समाज के हर वर्ग के विकास के लिए भवनों की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि सितारगंज में 75 करोड़ की लागत से एक्वापार्क, 20 करोड़ की लागत से मछली मण्डी, 48 करोड़ की लागत से आइसक्रीम फैकट्री, 20 करोड़ की लागत से सूर्यनगर को जोड़ने वाला गौला नदी पर पुल, 10 करोड़ की लागत से निर्मलनगर का पुल स्वीकृत हुआ है। सूर्यनगर में पुल निर्माण के बाद रुद्रपुर की दूरी 30 किमी कम हो जायेगी। मंत्री बहुगुणा ने बताया कि सूखी व बैगुल नदी से सिसौना, राजनगर को बाढ़ से बचाने के लिए सिसौना में तटबंध को मंजूरी दी है। उन्होंने भरोसा दिया कि सितारगंज विधानसभा को राज्य की आदर्श विकसित क्षेत्र बनायेंगे।  उत्तरांचल सांस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, उधम सिंह नगर सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष योंगेंद्र सिंह रावत, दुग्ध संघ की अध्यक्षा प्रभा रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए आभार जताया। कहा कि रामलीला भवन के लिए मंत्री बहुगुणा व उनके पिता विजय बहुगुणा की ओर से 35 लाख रुपये दिये। विकास भवन के लिए सरकार की ओर से नि:शुल्क भूमि उपलब्ध करायी। उस भवन में रामलीला का मंचन व पर्वतीय समाज के कार्यक्रम होते हैं। यहां सितारगंज सिडकुल इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, गोपाल जोशी, राजेंद्र बिष्ट, अम्बा दत्त मौनी, जगदीश गुरुरानी, नवीन जोशी, इन्दर सिंह मेहरा, प्रकाश भट्ट, प्रमोद भट्ट, नवीन भट्ट, बद्री सिंह नगदली, जया जोशी, धीरेंद्र पंत, खजान जोशी, दीप भट्ट, पंकज रावत, अंशुल तिवारी, सतीश उपाध्याय मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS