
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को सिडकुल के एवरग्रीन होटल में उद्यमियों के साथ बैठक कर स्थानीय शिक्षित युवाओं को नौकरी देने पर परहेज करने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों से उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। अवस्थापना सुविधायें बढ़ाई हैं। लेकिन कई उद्यमी स्थानीय को रोजगार देने पर मना कर देते हैं। उन्होंने कहा कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
शनिवार को उद्यमियों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बहुत भावुक नजर आये। उन्होंने कहा कि रोजाना युवा उनके पास पहुंच रहे हैं। युवा बता रहे हैं कि उद्यागों के गेट पर स्थानीय को नौकरी देने से साफ मना कर दिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय को नौकरी देने से मना करने का वायरल वीडियो का भी जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उद्यमियों से कहा कि सितारगंज में बेहद शांत अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया है। उन्होंने कहा कि निर्धनता में किसी तरह अपने पाल्य को बीटेक, पॉलीटेक्निक, आईटीआई जैसे तकनीकी शिक्षा पूरी कराते हैं। लेकिन उन्हें उद्योगों में उनकी योग्यता को नकारते हुए हेल्पर या श्रमिक के पद पर रख दिया जाता है। जो भद्दा मजाक हैं। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि उनकी उद्यमियों से एक ही डिमांड है कि स्थानीय को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दें। उन्होंने साफ किया कि स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के उचित अवसर देने की अपील की। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि रोजगार देने के लिए पारदर्शिता रखी जानी चाहिये। कंपनियां रिक्त पदों की जानकारी दें ताकि योग्यतानुसार युवक रोजगार के लिए आवेदन कर सके। उन्होंने स्थानीय को प्राथमिकता पर रोजगार देने, कंपनी गेट पर अभद्रता के मामलों की पुनरावृत्ति नहीं होने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि कंपनियों के आरोप सरासर गलत हैं कि स्थानीय युवक यूनियन बनाते हैं। उन्होंने कि पिछले 15 वर्षों में किसी स्थानीय ने किसी भी कंपनी ने खिलाफ धरना, प्रदर्शन नहीं किया। उल्टा कुछ कंपनियों के बंद होने से रोजगार छिन गया। सितारगंज सिडकुल इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, आरके गुप्ता ने सभी कंपनियों के एचआर प्रबंधकों से अपील की कि स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के लिए प्राथमिकता दें। यह कपनियों का दायित्व भी है। यहां महासचिव दुर्गेश मोहन, फकीर सिंह कन्याल, कृष्ण चंद्र, विनय डबराल, परमेश्वर शर्मा, रमाकांत कौशिक, केके राय, अविनीश त्रिवेदी, मुनेश्वर मण्डल, भरत सहगल, रविंद्र सिंह समेत सभी उद्योगों के प्रबंधक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS