उत्तराखंड

प्रीतम ने भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Admin
September 03 2025 Updated: September 03 2025
0 0
प्रीतम ने भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

विकासनगर।  विकासखंड कालसी के अंतर्गत खत शैली की ग्राम पंचायत हयोऊ टगरी के ग्राम हयोऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई ग्रामीणों की भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया गया। सभी लोगों को चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज लोग त्रस्त हो चुके हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की नीति व नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस शामिल हो रहे हैं। कहा कि लोगों को अब लगने लगा है कि देश को केवल कांग्रेस ही अच्छा नेतृत्व दे सकता है। कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने वालों में ग्राम हयोऊ से महेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, केशर सिंह, तुलसी सिंह, यशपाल सिंह, युवराज सिंह, बिट्टू सिंह, गम्भीर सिंह, अर्जुन सिंह, चमन सिंह, ध्वज़वीर सिंह, कृपाराम वर्मा, श्यामा दास, डोडू दास, नरेश दास सहित कई लोग शामिल रहे। इस दौरान जिला पंचायत देहरादून के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह , ब्लॉक प्रमुख चकराता आशा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य आरा दीवान सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य मंगरौली वीरेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।


WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS