उत्तराखंड

आरोग्यम हॉस्पिटल में सामान्य प्रसव अब होगा निशुल्क

Admin
September 03 2025 Updated: September 03 2025
0 0
आरोग्यम हॉस्पिटल में सामान्य प्रसव अब होगा निशुल्क

रुड़की।   करौंदी स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल की ओर से मरीजों के लिए नई सेवाएं शुरू की है। बुधवार से हॉस्पिटल में इन सेवाओं को लागू भी कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा गर्भवती महिलाओं को होगा। सामान्य प्रसव अब निशुल्क कर दिया गया है। अभी तक इसके लिए शुल्क लिया जाता था। हॉस्पिटल के महाप्रबंधक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी और प्रसव सेवाओं के शुल्क में बुधवार से मरीजों के हित में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब ओपीडी का पर्चा ही 200 रुपये से घटकर 50 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं अब केवल एक हजार रुपये का कार्ड बनवाकर गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक संपूर्ण देखभाल करवा सकेंगी। पूरी गर्भावस्था में महिलाएं दो बार अल्टासाउंड निशुल्क करवा सकती हैं। इसके अलावा सामान्य प्रसव निशुल्क कर दिया गया है। जबकि पूर्व में इसका चार्ज आठ हजार रुपये रखा गया था। ऑपरेशन पर आने वाला 20 हजार का खर्च भी आधा कर दिया गया है। इस मौके पर हॉस्पिटल चेयरमैन संदीप केडिया और ट्रस्टी संजय सिकारिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी की कोई भी महिला प्रसव सुविधा से वंचित न रहे। कहा कि इस सुविधा से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आरोग्यम में मेडिकल सीट बढ़ने के बाद चिकित्सा सुविधा लगातार बेहतर की जा रही है। ताकि मरीजों का उपचार बेहतर से बेहतर किया जा सके।



WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS