उत्तराखंड

आयोग ने प्रधानाचार्य श्रेणी- 2 का परीक्षा परिणाम जारी किया

Admin
September 03 2025 Updated: September 03 2025
0 0
आयोग ने प्रधानाचार्य श्रेणी- 2 का परीक्षा परिणाम जारी किया

हरिद्वार   राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित परिणाम में 18 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 13 अक्तूबर 2023 को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन के क्रम में अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षा 27 जून 2024 को आयोजित की गयी। जबकि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 एवं 27 अगस्त, 2025 को सम्पन्न हुआ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS