उत्तराखंड

दो सप्ताह का सिलाई प्रशिक्षण का समापन

Admin
September 13 2025 Updated: September 13 2025
0 0
दो सप्ताह का सिलाई प्रशिक्षण का समापन
सितारगंज। एसएसबी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को दो सप्ताह का सिलाई प्रशिक्षण दिया। शनिवार को कमाडेंट मनोहर लाल ने भारत नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम नायकगोठ ने सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 25 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया गया। सहायक-कमांडेंट श्री सुरेन्द्र सिंहने कहा कि यह पहल सीमांत क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस प्रशिक्षण से महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर अपनी व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी। स्वरोजगार अपनाकर दीर्घकालिक आजीविका भी प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं जल शक्ति अभियान जैसे सामाजिक चेतना अभियानों के प्रति भी जागरूक किया। यहां ग्राम प्रधान कंचन देवी, निरीक्षक अमरेश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक राजू कुमार मौजूद रहे।
14एसटीजी1पी :- एसएसबी की ओर से भारत नेपाल बॉर्डर में 25 महिलाओं दो सप्ताह का सिलाई प्रशिक्षण दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS